फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The constable-soldier line spot on the victim

पीड़ित टरकाने पर दरोगा-सिपाही लाइन हाजिर

Sat, 02 Oct 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The constable-soldier line spot on the victim
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रहस्यमय हालात में लापता हुए बेटे को खोजने में मदद के लिए एक पिता चार दिनों से थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन कस्बा इंचार्ज और सिपाही ने उसकी कोई मदद नहीं की। परेशान होकर पीड़ित ने कप्तान के दफ्तर में पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ने मामले में लापरवाही बरतने पर दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

पिसावां इलाके के रमखेरा निवासी बृजेश कुमार का 12 साल का बेटा उपेंद्र कुमार बीती 23 सितंबर को घर से निकलने के बाद लापता हो गया। काफी तलाश के बाद पता नहीं चलने पर पिता ने थाने पर पहुंचकर मदद मांगी। बृजेश का कहना है कि वह बेटे की तलाश के लिए चार दिनों तक थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। परेशान होकर वह शुक्रवार को एसपी आरपी सिंह के पास पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी देते हुए बेटे का पता लगाने में मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि मामला संज्ञान में आते ही एसपी ने थाने से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद मामले में लापरवाही मिलने पर पिसावां कस्बे के हल्का इंचार्ज खालिद, सिपाही नसीम को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश के आदेश एसओ को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ पिसावां भानुप्रताप सिंह ने बताया कि बालक के लापता होने के मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। संदिग्ध नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पीड़ित बृजेश का कहना है कि यह उसका पहला बेटा गायब नहीं हुआ है, इससे पहले भी करीब पांच साल पहले भी 12 साल का उसका बड़ा बेटा हिमांशु लापता हो गया था, लेकिन उसका आज तक कोई सुराग नहीं लग सका।

उसका पता लगाने के लिए उसने काफी दौड़ भाग की। मदद मांगी, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। अब दूसरा बेटा भी चला गया। ऊपर से पिसावां पुलिस का ऐसा रवैया, जो सोचने पर मजबूर कर दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed