फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The cold winds, along with the fog, caused discomfort.

Sitapur News: कोहरे के साथ ठंडी हवाओं ने सताया

Fri, 19 Dec 2025 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 19 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The cold winds, along with the fog, caused discomfort.
सीतापुुर। कोहरे व गलन से जनजीवन प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को भी सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दो दिन सूरज भी दुबका रहा। बृहस्पतिवार की सुबह भी कोहरे में लिपट कर आई। ठंड इतनी जबरदस्त थी, कि लोग रजाई से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। हालांकि, सुबह नौ बजे आसमान साफ हो गया और 11 बजे के बाद धूप निकल आई।
विज्ञापन

दो दिनों बाद गुनगुनी धूप ने सर्दी से कुछ राहत पहुंचाई। मौसम खुलने पर जरूरी काम से लोग बाहर निकले। इससे शहर में रौनक दिखाई दी। दो दिन बाद खिली गुनगुनी धूप का आनंद लेने लोग घरों की छतों और लॉन में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप में बैठने पर सर्दी से राहत महसूस हुई पर दिन में करीब तीन किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली सर्द हवा से धूप के बीच भी ठिठुरन बरकरार रही। इससे छांव में जाते ही गलन परेशान करने लगती। सूरज के ढलने के साथ ही गलन का सितम फिर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed