{"_id":"697a564ad16de14cc80f1323","slug":"the-cause-of-death-was-not-determined-in-the-post-mortem-sitapur-news-c-102-1-slko1055-149118-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पोस्टमार्टम में नहीं पता चला मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पोस्टमार्टम में नहीं पता चला मौत का कारण
Thu, 29 Jan 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। तंबौर के रजनापुर निवासी अनुराग कुमार गिरी (21) का शव मंगलवार को कब्र से खोदकर निकाला गया था। बुधवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर मामले की जांच के लिए कहा गया है।
मृतक की पत्नी जुगुरता के अनुसार डेढ़ माह पहले अनुराग की मौत हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव निवासी एक युवक उनके पति को घर से बुलाकर ले गया था। युवक ने उनके पति को शराब में जहर मिलाकर पिला दिया। नशे की हालत में अनुराग की तबीयत बिगड़ने के कारण उनकी मौत हुई थी। परिजनों ने उस समय शव को दफन कर दिया। बाद में पत्नी ने डीएम डॉ राजा गणपति आर से मामले की शिकायत की। डीएम के आदेश पर मंगलवार को फोरेंसिक टीम के साथ थाने की पुलिस ने नायब तहसीलदार दीनानाथ यादव की मौजूदगी में शव को क्रब की खोदाई कर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हालांकि थानाध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि अभी उनको पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
इस मामले में तंबौर पुलिस ने आरोपी समेत कई युवकों से पूछताछ की है। इसमें परिवार के परिजन भी शामिल हैं। पत्नी जुगुरता के मायके पक्ष के लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस टीम ने युवक की मौत से पूर्व की कई अहम जानकारियां जुटाई हैं। उस दिन अनुराग किन लोगों से मिला और कहां कहां गया। यह भी देखा जा रहा है। पत्नी जुगुरता से पूछताछ कर कुछ अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।