फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The boy who went to feed the goat drowned in the canal

बकरी चराने गया बालक नहर में डूबा

Fri, 25 Mar 2022 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
The boy who went to feed the goat drowned in the canal
लहरपुर (सीतापुर)। बकरी चराने गया एक बालक नहर में डूबा गया। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालक को ढूंढने का प्रयास कर रही है। उसका पता नहीं चल सका है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जलुहापुर मजरा डिंगुरापुर निवासी पवन (6) पुत्र रामू गुरुवार को क्षेत्र के तमोलीनपुरवा के निकट शारदा सहायक नहर के किनारे साथियों के साथ बकरी चराने गया था। वह नहर के किनारे बैठा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नहर में जा गिरा। इससे वह डूबने लगा। घटना को देखकर साथ में आए बच्चों ने उसे डूबता देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने नहर में बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की सहायता से बच्चे की तलाश में जुट गए।
सूचना पर इंस्पेक्टर मनीष कुमार सिंह टीम के साथ पहुंचे और तलाश शुरू कर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि नहर तेज बहाव के साथ बह रही है। पानी गहराई तक होने के कारण बच्चे की तलाश में बाधा हो रही है। पीएसी से गोताखोर बुलाकर बच्चे की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed