{"_id":"684dc54c79b7a9e16a079e07","slug":"the-body-of-an-old-man-suffering-from-illness-was-found-hanging-from-a-noose-sitapur-news-c-102-1-slko1037-134382-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बीमारी से परेशान वृद्ध का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बीमारी से परेशान वृद्ध का फंदे से लटका मिला शव
Sun, 15 Jun 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर। बसंतीपुर गांव निवासी बुजुर्ग का शव शनिवार सुबह महमूदपुर गांव में पेड़ पर रस्सी से बने फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार बुजुर्ग ने बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बसंतीपुर निवासी राम प्रसाद (65) का शव शनिवार सुबह महमूदपुर गांव के उत्तर में लगे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुत्र रमाशंकर ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से बीमार थे। करीब 6 माह पूर्व पेट का ऑपरेशन भी हुआ था। इसके बावजूद पेट में काफी दर्द होता रहता था। शनिवार सुबह भी उनके पेट में अचानक दर्द उठा। दर्द से काफी परेशान होकर पिता रामप्रसाद ने खुदकुशी कर ली। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि कोई भी आरोप नहीं लगाया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।