{"_id":"6824e452dd186dc66e04ab94","slug":"the-body-of-a-student-who-failed-in-the-exam-was-found-hanging-from-a-tree-sitapur-news-c-102-1-slko1055-132285-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: परीक्षा में फेल हुए छात्र का पेड़ से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: परीक्षा में फेल हुए छात्र का पेड़ से लटकता मिला शव
Thu, 15 May 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 15 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। परीक्षा में फेल हाेने के बाद मंगलवार को घर से चले गए एक किशोर का शव अगले दिन बुधवार को पेड़ से लटकता मिला। थानगांव इलाके में हुई इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि फेल होने के कारण ही उसने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इलाके के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र घर से मंगलवार दोपहर चार बजे साइकिल लेकर बिना बताए कहीं चला गया था। वह सीबीएससी बोर्ड से कक्षा 10 का छात्र था। रिजल्ट में फेल होने का परिणाम जानने के बाद वह घर से निकला था। उसकी साइकिल गांव के ही कल्लू के खेत में मिली थी।
बुधवार को घर से करीब डेढ़ किमी दूर उसका शव पेड़ से फंदे से लटकता पाया गया। घटना के बाद गांव परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी मिलने के बाद सेवता विधायक भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। थानाध्यक्ष अतुल शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि फेल होने के कारण छात्र ने ऐसा कदम उठाया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।