फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The Bank Sakhi facilitated the creation of cash credit limits for 180 groups

Sitapur News: बैंक सखी ने 180 समूहों की बनवाई कैश क्रेडिट लिमिट

Sat, 25 Jul 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 25 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The Bank Sakhi facilitated the creation of cash credit limits for 180 groups
बैंक ऑफ इंडिया कमलापुर बैंक सखी सीमा देवी
सीतापुर। महिला स्वयं सहायता समूहों के कारोबार में बढ़ोतरी के लिए बैंक सखी सीमा देवी ने उल्लेखनीय कार्य किया है। सीमा ने 180 समूहों की सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) बनवाई है। इससे समूहों को आर्थिक रूप से फायदा होगा। इस कार्य के लिए बैंक सखी को डेढ़ लाख रुपये इंसेंटिव मिला है। जिससे उनकी आर्थिक समस्याओं को समाधान हुआ।
विज्ञापन

कसमंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कसमंडा के उजाला स्वयं सहायता समूह की सदस्य सीमा देवी बैंक ऑफ इंडिया शाखा कमलापुर में बैंक सखी हैं। इनकी ओर से अब तक 180 स्वयं सहायता समूहों का सीसीएल बनवाया गया है। जिससे संबंधित समूहों को कारोबार में आर्थिक समस्या नहीं आएगी। बैंक सखी की ओर से तकरीबन 350 बैंक खाते खुलवाए गए हैं। वह बताती हैं कि चार सौ महिलाओं को लेनदेन में सहायता की गई है। सीसीएल बनवाने से उन्हें डेढ़ लाख रुपये इंसेंटिव मिला है। इससे उनकी आर्थिक समस्याएं दूर हुई हैं। बैंक सखी ने बताया कि एक लाख रुपये से अपनी एक साल की बेटी दीपाली और अपनी एफडी कराई है। जिससे भविष्य की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बताया कि बैंक सखी सीमा देवी के प्रयासों से समूहों का विकास हो रहा है। वह अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए रोल मॉडल हैं। उन्हें इस कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed