{"_id":"698a2bf7d68f1a53ec06c8d6","slug":"the-auditorium-was-inaugurated-along-with-the-gorakh-amrit-dhara-fountain-sitapur-news-c-102-1-slko1037-149898-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गोरख अमृत धारा फौव्वारे संग किया सभागार का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गोरख अमृत धारा फौव्वारे संग किया सभागार का लोकार्पण
Tue, 10 Feb 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब सवा दो बजे तपोधाम आश्रम पहुंचे। आश्रम पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले गोरख अमृत धारा फौव्वारे के साथ ही सेवा भारती सभागार का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने श्री सिद्ध तीर्थ तपोस्थली बाबा गिरधारी नाथ महाराज के संदेश शिलापट का भी लोकार्पण किया। इसके बाद वह मंदिर परिसर में अंदर गए। वहां करीब पंद्रह मिनट तक पूजन अर्चन करने के बाद मंच पर पहुंचे।
महंत योगी तेजनाथ महाराज का हुआ पट्टाभिषेक
सीएम योगी के उद्बोधन के बाद महंत योगी तेजनाथ महाराज का पट्टाभिषेक किया। इस दौरान गांव वालों की चद्दर प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसके तहत सीतापुर और इस्मइलाबाद की ओर से सवा लाख रुपये और एक चद्दर की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस अवसर पर गोरखनाथ महराज व गिरधारीनाथ महराज का जयघोष भी हुआ।