फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The audience was moved by the enactment of the Ram-Sugreev friendship.

Sitapur News: राम-सुग्रीव मित्रता का मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक

Wed, 17 Dec 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 17 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The audience was moved by the enactment of the Ram-Sugreev friendship.
पिसावां । क्षेत्र के पथरी गांव में जय गुरुदेव आश्रम परिसर में चल रही रामलीला में बुधवार को कलाक़ारों ने राम-सुग्रीव मित्रता व बालि वध का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसमें दिखाया कि सीता हरण के बाद उन्हें खोजते हुए राम और लक्ष्मण शबरी की कुटिया में पहुंचते हैं। जहां शबरी प्रेम से श्रीराम को चख-चख कर बेर खिलाती है और श्रीराम उन जूठे बेरों को बड़े प्रेम से खाते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद राम-लक्ष्मण, माता सीता की तलाश में किष्किंधा पर्वत पर पहुंचते हैं, जहां हनुमान से भेंट होने के बाद राम की सुग्रीव से मित्रता होती है। सुग्रीव श्रीराम को बालि द्वारा किए गए अत्याचारों से अवगत कराते हैं। इसके बाद श्रीराम के कहने पर सुग्रीव, बालि को युद्ध के लिए ललकारते हैं। युद्ध में सुग्रीव बड़े भाई बालि से परास्त होकर वापस आते हैं। भगवान राम सुग्रीव को पुनः युद्ध के लिए भेजते हैं। इस बार श्रीराम बालि का वध कर देते हैं। बालि वध की लीला देखकर पूरा पंडाल जय श्रीराम के घोष से गूंज उठता है। जिसके बाद श्रीराम वानर सेना के साथ माता सीता की खोज के लिए निकल पड़ते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed