फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The animal hunted a goat and fled into the forest.

Sitapur News: बकरी का शिकार कर जंगल में भागा जानवर

Mon, 21 Sep 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 21 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The animal hunted a goat and fled into the forest.
जंगली जानवर के मिले पगचिह्न। -संवाद
संदना। क्षेत्र में जंगली जानवरों की चहलकदली से ग्रामीणों में दहशत है। शनिवार को चेरेताली गांव निवासी बीरू बकरियां चराने गांव के पूरब जंगल की ओर गए थे। शाम को लौटने पर दो बकरियां कम मिलीं।
विज्ञापन


गांव निवासी अनूप ने बताया कि तलाश में वह जंगल की ओर गए तो जंगली जानवर बकरी को निवाला बनाते दिखा। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो वह जंगल की ओर भाग गया। मौके पर एक बकरी मृत मिली, जबकि दूसरी का पता नहीं चला। ग्रामीणों ने तेंदुआ होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन



ग्रामीणों की सूचना पर रात में फॉरेस्टर अनिल यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पगचिह्नों की जांच की, लेकिन तेंदुए की पुष्टि नहीं हो सकी। रविवार को भी वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में कॉम्बिंग की। फॉरेस्टर ने बताया कि संदिग्ध संकेत मिलने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
बाघिन की तलाश अभी भी अधूरी
64वें दिन रविवार को भी बाघिन की तलाश अधूरी है। वन विभाग की टीम को उसके ताजा पगचिह्न नहीं मिले हैं। टीम ने रविवार को भी जंगल और आसपास के क्षेत्र में कॉम्बिंग की। रेंजर सिकंदर सिंह ने बताया कि बाघिन की तलाश लगातार जारी है।


------

50 मीटर खिसकाया गया पिंजरा
रामपुर खेवटा के जंगल में रविवार को कॉम्बिंग के दौरान तेंदुए के ताजा पगचिह्न नहीं मिले। छोटे जंगल में लगे पिंजरे के आसपास भी पिछले दो दिनों से तेंदुए की गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। फॉरेस्टर अनिल यादव ने बताया कि पिंजरे को खिसकाकर पहले वाली जगह से करीब 50 मीटर दूर जंगल की ओर लगाया गया है। टीम लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed