फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Test report negative, but symptoms of dengue are visible

Sitapur News: जांच रिपोर्ट निगेटिव, लेकिन डेंगू के दिख रहे लक्षण

Mon, 28 Oct 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 28 Oct 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Test report negative, but symptoms of dengue are visible
केस 1
विज्ञापन

40 मरीजों ने करवाया इलाज
शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर बाजार में रविवार को 40 से अधिक मरीज पहुंचे। यह मरीज बुखार, जुकाम व खासी से परेशान थे। चिकित्सकों ने इन्हें एक सप्ताह की दवा दी। चिकित्सकों ने कहा अब डेंगू का असर कम हो रहा है। फिर भी एहतियातन डेंगू व मलेरिया की जांच अवश्य करवाएं।
केस 2
डेंगू से डर रहे मरीज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खूबपुर में 30 मरीज आए। चिकित्सकों ने बताया कि इस समय बुखार के अलावा अन्य कोई मरीज नहीं आ रहे हैं। बुखार के मरीज एक सप्ताह तक परेशान हो रहे हैं। लगातार बुखार आने का यह मतलब नहीं होता है कि डेंगू से आप संक्रमित है।
विज्ञापन

केस 3
डेंगू के दिखे लक्षण
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गापुरवा में 35 मरीज पहुंचे। चिकित्सक सुबह से ही मरीजों का इलाज कर रहे थे। मरीजों ने बताया मच्छर का प्रकोप फैला हुआ है। बुखार आ रहा है तो डेंगू होने का डर सता रहा है। कई मरीज बाहर से जांच करवाएं आए थे। चिकित्सकों ने बताया डेंगू नहीं है लेकिन लक्षण जरूर दिखाई दे रहे हैं। इसलिए इलाज के दौरान एहतियात जरूर बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीतापुर। जिले में वायरल का प्रकोप चल रहा है। मरीजों को डेंगू होने का डर सता रहा है। वह दो दिन से अधिक बुखार आने पर डेंगू की जांच करवा रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में करीब 3800 मरीजों ने इलाज करवाएं। इस दौरान ऐेसे भी मरीज आए जिनकी रिपोर्ट निगेटिव थी लेकिन लक्षण डेंगू जैसे दिख रहे थे। इस पर चिकित्सकों ने इन्हें डेंगू संदिग्ध मानते हुए इलाज किया।

जिले के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन हुआ। मेले में सुबह से ही मरीजों की भीड़ नजर आई। मेले में अधिकतर मरीज बुखार, जुकाम, खांसी व पेट दर्द के आए थे। यह काफी परेशान थे। कई मरीज तो बाहर से जांच करवाकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने इनकी रिपोर्ट दिखते हुए इलाज शुरू किया। सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि अब मौसम बदल रहा है। डेंगू का असर कम होगा। इस समय डेंगू का इलाज सभी सीएचसी व जिला अस्पताल में मौजूद है। जांच व दवाओं की कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed