फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teenager dies after drowning in Kewani river

केवानी नदी में डूबकर किशोर की जान गई

Fri, 30 Jul 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after drowning in Kewani river
सांडा (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र बिसवां में शुक्रवार को गांव के बाहर भैंस चराने गए किशोर की केवानी नदी में डूबकर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिवारीजन की गुजारिश पर पुलिस ने पंचनामा कर शव उनको सौंप दिया।
विज्ञापन

बिसवां इलाके के डिगिहा मजरा बोहरा निवासी सुमित (15) शुक्रवार दोपहर शाहपुर के निकट केवानी नदी के पास भैंस चराने गया था। बताते हैं कि किशोर भैंस को नदी पार करा रहा था कि उसी बीच उसका संतुलन बिगड़ गया। सुमित का पैैर गहरे पानी में जाने से वह नदी में डूब गया। घटना होते देख मौके पर मौजूद किशोर के चाचा सुरेश ने शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए बुलाया।
विज्ञापन

सूचना पाकर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किशोर को नदी से निकलवाने के लिए गोताखोर ठाकुर, दुर्गा, सोनासर, बैजनाथ, परसराम, रंजीत व नरेश आदि की मदद ली। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर किशोर को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांडा सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों की गुजारिश और प्रार्थना पत्र देने पर पुलिस ने पंचनामा कर शव उनको सौंप दिया। बिसवां कोतवाल ओपी तिवारी ने बताया कि परिवारीजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed