फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teachers have two days to improve subject mapping

Sitapur News: शिक्षकों के पास विषय मैपिंग सुधारने का दो दिन का है मौका

Tue, 24 Sep 2024 04:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 24 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Teachers have two days to improve subject mapping
सीतापुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय के 150 शिक्षकों की समायोजन व अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले शिक्षकों को सब्जेक्ट मैपिंग में गलतियों को सुधारने का मौका दिया गया। वह बीईओ के माध्यम से साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए इसे सही करवा सकते हैं।
विज्ञापन


समायोजन प्रक्रिया में एक विद्यालय में एक ही विषय के दो शिक्षक नहीं रखे जाएंगे। अगर विद्यालय में दो शिक्षक हैं तो उन्हें सरप्लस माना जाएगा। जनपद के नियुक्ति के आधार पर जूनियर शिक्षक को वहां से हटाया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों का डाटा खंगाला जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने 150 शिक्षकों की लिस्ट जारी की है। इसके आधार पर शिक्षकों को मानव संपदा पोर्टल पर अंकित विवरण को देखकर इसे सुधरवाने का मौका दिया गया है। शिक्षक अपने विकासखंड के बीईओ के पास आवेदन करेंगे। बीईओ साक्ष्यों को परखते हुए डाटा संशोधन करवाएंगे। शिक्षक 24 सितंबर तक यह आपत्ति कर सकते है।
विज्ञापन




अवसर दिया गया

शिक्षकों को विषय मैपिंग में डाटा सुधारने का अवसर दिया गया है। इस डाटा के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

- अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed