फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teacher solve the paper on the blackboard

ब्लैकबोर्ड पर पेपर हल करवाते मिले गुरुजी

Tue, 15 Mar 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Tue, 15 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher solve the paper on the blackboard
सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्‍था की बदहाली बयां करने के लिए यह तस्वीर काफी है।  एलिया के प्राथमिक विद्यालय दहेलिया में कुर्सी-मेज न होने से छात्र ईंट पर बैठकर परीक्षा देते दिखे।  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

परिषदीय परीक्षा में नकल कराने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। प्राथमिक विद्यालय सलारपुर में गुरुजी ब्लैक बोर्ड पर उत्तर लिखाते मिले। हद तो तब हो गई जब एक विद्यालय में गणित के बजाय कला का प्रश्नपत्र हल करवा दिया गया।

विज्ञापन


कस्तूरबा विद्यालय में बिना कक्ष निरीक्षक के तीन कमरों में परीक्षा चल रही है। कक्ष निरीक्षक वार्डेन रूम में बैठी गपशप लड़ा रहीं थीं। इसका खुलासा पर्यवेक्षक के औचक मुआयने में हुआ। जिस पर कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


इस बार परिषदीय परीक्षाएं बोर्ड की तर्ज पर हो रही हैं लेकिन शिक्षक पुराने ढर्रे पर ही परीक्षा करा रहे हैं। निगरानी के लिए लखीमपुर खीरी जिले के डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता उमेश कुमार शुक्ल को पर्यवेक्षक नामित किया गया है। मंगलवार को पर्यवेक्षक ने हरगांव विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सलारपुर का औचक मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षक विजय कुमार कक्षा 4 के प्रश्नों के उत्तर ब्लैक बोर्ड पर लिख रहे थे। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय सलारपुर में गणित का पेपर था लेकिन बच्चे कला का पेपर हल कर रहे थे। शिक्षक को भी इसकी जानकारी नहीं थी। पर्यवेक्षक ने जब स्कीम दिखाई तो वह भौचक रह गए।


वहीं कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय लहरपुर में तीन कमरों में परीक्षा चल रही थी पर कक्ष निरीक्षक नदारद थे। बालिकाएं आपस में बातें कर रहीं थीं। प्राथमिक व उच्च विद्यालय कटेसर व उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम लहरपुर में व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed