{"_id":"64778e18d96e85601a022599","slug":"tax-assessment-of-shops-will-be-done-afresh-to-increase-the-income-of-the-municipality-sitapur-news-c-13-1-266124-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पालिका की आय बढ़ाने को नए सिरे से होगा दुकानों का कर निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पालिका की आय बढ़ाने को नए सिरे से होगा दुकानों का कर निर्धारण
Wed, 31 May 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 31 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
खैराबाद/सीतापुुर। पालिका की आमदनी बढ़ाने के लिए नगर में दुकानों का सर्वे कराते हुए नए सिरे से कर निर्धारण किया जाएगा। पहली बोर्ड बैठक में पेयजल, साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने का खाका भी खींचा गया। इसके अलावा बजट पेश कर पारित किए जाने को लेकर भी विचार हुआ। इसके बाद बजट अगली बैठक में प्रस्तुत किए जाने पर सहमति बनी।
नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक बुधवार को अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। पहली बैठक का अधिकतर समय औपचारिक मुलाकात व सभासदों को सम्मानित किए जाने में ही बीत गया। बैठक में अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता ने नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाए जाने पर जोर दिया। पेयजल, सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर चर्चा करते हुए इसे और बेहतर बनाए जाने का खाका खींचा गया।
इस दौरान नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए बकाया टैक्स की शत-प्रतिशत वसूली का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सभी सभासदों ने सहमति प्रदान की। अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने बताया कि दुकानों का सर्वे कराते हुए कर का निर्धारण नए सिरे से किए जाने पर भी सहमति बनी है।