{"_id":"6aaed08908f88853b10b1d38","slug":"targeted-the-bjp-government-at-the-pda-chaupal-sitapur-news-c-102-1-stp1003-164245-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पीडीए चौपाल में भाजपा सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पीडीए चौपाल में भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Sat, 19 Sep 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को आयोजित समाजवादी पीडीए चौपाल में पिछड़े, दलित, शोषित वर्ग की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने व पीडीए समाज को एकजुट करने की अपील की गई।
क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर, रंवाशी में युवा सपा नेता अतुल वर्मा व ग्राम मेवा, रामनगर में सपा विधायक अनिल वर्मा ने चौपाल का आयोजन कर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का नौजवान बेरोजगार है और महंगाई के कारण परिवार का पालन पोषण करना कठिन हो रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
ग्राम मेवा और रामनगर में सपा विधायक अनिल वर्मा ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि अन्नदाता एक-एक बोरी खाद के लिए तरस रहा है, वहीं उसे अपनी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है और चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं। इस मौके पर गोविंद वर्मा, सूरज वर्मा, शिवनाथ वर्मा, प्यारेलाल भार्गव, प्रधान पन्नालाल, विश्राम लाल गौतम, जियाउद्दीन, जय किशोर वर्मा आदि उपस्थित रहे।