फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tambor-Kashipur road will be widened

Sitapur News: तंबौर-काशीपुर मार्ग चौड़ा होगा

Sun, 29 Dec 2024 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 29 Dec 2024 08:52 PM IST
विज्ञापन
Tambor-Kashipur road will be widened
सीतापुर। जिले के गांजरी इलाके में तंबौर से काशीपुर तक खस्ताहाल व संकरी सड़क के दिन अब बहुरने वाले हैं। 6.450 किलाेमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को लेकर 1485.35 लाख रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। पहली किस्त के रूप में 290.05 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने की कवायद शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने के बाद कार्य शुरू होगा। इस सड़क के बनने से करीब 90 गांवों की डेढ़ लाख आबादी का सफर सुगम होगा।
विज्ञापन

लहरपुर तहसील क्षेत्र में रतनगंज-तंबौर से काशीपुर तक सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है। गड्ढों की वजह से आवागमन दूभर हो गया है। ऐसे में सड़क के पुनर्निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। सीतापुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व सांसद राजेश वर्मा ने भी इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

यूपी सरकार के उप सचिव राजेश प्रताप सिंह ने 28 दिसंबर को सड़क निर्माण के लिए 1485.35 लाख रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द कार्य शुरू कराने को लेकर 290.05 लाख रुपये भी पहली किस्त के रूप में अवमुक्त करा दिया है। वर्तमान में तीन मीटर चौड़ी यह सड़क अब साढ़े पांच मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसों पर लगेगा अंकुश, गन्ना किसानों को मिलेगी राहत
तंबौर-काशीपुर मार्ग की चौड़ाई तीन मीटर होने के कारण बड़े वाहनों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क की चौड़ाई कम होने से दुर्घटनाओं की प्रबल संभावना बनी रहती है। यह क्षेत्र गन्ना बाहुल्य है और इस पर कई गन्ना क्रय केंद्र भी स्थापित है। मार्ग के चौड़ीकरण से गन्ना किसानों को भी बड़ी राहत मिलेगी। हादसों पर भी अंकुश लग सकेगा।


जल्द शुरू होगा कार्य
सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण को लेकर बजट स्वीकृत किया गया है। पहली किस्त जारी कर दी गई है। सड़क निर्माण से किसानों, छात्र-छात्राओं के अलावा लाखों राहगीरों का सफर सुगम होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।

-मिथिलेश वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड



बाराबंकी-जहांगीराबाद से सद्दीपुर मार्ग का होगा कायाकल्प
बाराबंकी, जहांगीराबाद, सद्दीपुर, सिहासी व फतेहपुर बेलहरा, मोतीपुर तिराहा मार्ग का कायाकल्प होगा। 1.200 किमी इस मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढीकरण 195.21 लाख रुपये से कराया जाएगा। शासन की ओर से 38.40 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-1 ने सड़क के चौड़ीकरण की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed