फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Symbolic school set up in closed school; study kits distributed to children.

Sitapur News: बंद स्कूल में लगाई सांकेतिक पाठशाला, बच्चों को बांटी पढ़ाई की किट

Mon, 14 Sep 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 14 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Symbolic school set up in closed school; study kits distributed to children.
बिसवां में सपा की पीडीए पाठशाला
सीतापुर। भाजपा सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी ने प्रदेशभर में ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत सोमवार को सपा के युवा नेता दिग्विजय सिंह ने विकासखंड बिसवां के बिचपरी गांव स्थित बंद जूनियर प्राथमिक विद्यालय परिसर में सांकेतिक पाठशाला लगाई।
विज्ञापन

इस दौरान गांव के बच्चों को स्कूल परिसर में एकत्र कर पढ़ाया गया और उन्हें पढ़ाई की किट वितरित की गई। किट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के माध्यम से सपा ने बंद विद्यालयों को दोबारा संचालित किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने करीब 26 हजार प्राथमिक स्कूल बंद किए हैं। इससे गरीब, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था के प्रति गंभीर नहीं है और स्कूल बंद किए जाने से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता बंद स्कूलों में सांकेतिक पाठशाला लगाएंगे। अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक बंद विद्यालयों को दोबारा नहीं खोला जाता। उन्होंने कहा कि ‘बंद स्कूल खुलेगा, तो पीडीए पढ़ेगा’ सपा के इस अभियान का मुख्य संदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed