फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Survey of Kovid patients

समन्वयक बनाकर कोविड मरीजों का करें सर्वे

Sat, 04 Jul 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Survey of Kovid patients
सीतापुर। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स व विशेष संचारी रोग अभियान की अंतरविभागीय समन्वयक की बैठक में कार्यों की समीक्षा कर प्रगति जानी। बाद में उन्होंने बताया कि विशेष कोविड-19 सर्विलांस अभियान के तहत पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर घर-घर सर्वे कर कोविड मरीज ढूंढे जाएंगे। इस दौरान जिन लोगों में लक्षण मिलेंगे, उनकी सैंपलिंग की जाएगी। यह अभियान 5 से 15 जुलाई तक चलाया जाएगा। इसके लिए टीमों का गठन किया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिये कि टीमों को शीघ्र संसाधन उपलब्ध करा दिए जाएं तथा उन्हें अभियान की पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी जाए जिससे अभियान का संचालन ठीक प्रकार से किया जा सकेगा। जनपद कोरोना से उतना ही अधिक सुरक्षित रहेगा। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा कर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएं तथा सभी विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें।
विज्ञापन

उन्होंने सभी सीडीपीओ एवं प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों की नियमित रूप से निगरानी करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मास्क अवश्य उलपब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि गतिविधियों की मॉनीटरिंग विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ संगठन द्वारा की जाएगी। बताया कि हर घर पर भ्रमण के दौरान टीम कोरोना वायरस के बावत परिवार के लोगों को उपयोगी जानकारी देगी। इसके साथ ही सही तरीके से मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाए रखने तथा बार-बार साबुन एवं पानी से हाथ धोने के बारे में बताएगी।
इसके बाद टीम परिवार के लोगों से कोविड के लक्षण तथा अन्य रोगों (डायबिटीज, हृदय रोग, कैंसर एवं गुर्दा रोग) के विषय में जानकारी प्राप्त करेगी। इस दौरान टीम को यदि कोई गंभीर लक्षण (सांस फूलना, पसली चलना) वाला व्यक्ति मिलता है तो इसकी जानकारी अपने पर्यवेक्षक को तुरंत उपलब्ध कराएगी।
उन्होंने बताया कि सीवियर रेस्पिरेट्री इन्फेक्शन के रोगी पाए जाने पर उस रोगी कि प्लस ऑक्सीमिटर से आंच की जाएगी तथा इसकी सूचना तत्काल पर्यवेक्षक के माध्यम से जोनल अधिकारी को दी जाएगी। संदिग्ध केस मिलने पर तत्काल सैम्पलिंग की जायेगी। टीम हर घर पर मार्किंग करेगी तथा स्टीकर चिपकाएगी। प्रत्येक टीम को कंटेनमेंट क्षेत्र में खांसी, बुखार व सांस फूलने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर प्रपत्र-2 पर लाइन लिस्ट करनी है तथा नॉन कन्टेनमेंट एरिया में केवल सांस फूलने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर तथा इसकी सूचना सुपरवाइजर को देनी है।

टीम के सदस्य किसी भी घर में प्रवेश नहीं करेंगे। अपने काम के दौरान पूरे समय वह मास्क लगाये रहेंगे और बार-बार अपने हाथों को धोते रहेंगे। बैठक में सीडीओ संदीप कुमार, डीडीओ राकेश पांडेय व डीपीओ राजकपूर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed