फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sunrisers Jamunapur secure a thrilling victory.

Sitapur News: सनराइजर्स जमुनापुर को मिली रोमांचक जीत

Sat, 03 Oct 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 03 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sunrisers Jamunapur secure a thrilling victory.
मिश्रिख में क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभा करते खिलाड़ी। संवाद
मिश्रिख। नगर के मेला मैदान में बृहस्पतिवार रात मिश्रिख प्रीमियर लीग सीजन-1 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि दधीचि मंदिर के महंत देवानंद गिरी जी और समाजसेवी अखंड प्रताप वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट शुरू होते ही मेला मैदान क्रिकेट प्रेमियों से गुलजार हो गया।
विज्ञापन


उद्घाटन मुकाबला शुभांशु एलेवन और सनराइजर्स जमुनापुर के बीच हुआ। शुभांशु एलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 78 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स जमुनापुर की शुरुआत धीमी रही। एक समय मुकाबला शुभांशु एलेवन के पक्ष में जाता दिख रहा था, लेकिन नसील ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया।
विज्ञापन


उन्होंने लगातार चार छक्के जड़कर सनराइजर्स जमुनापुर को रोमांचक जीत दिलाई। नसील की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।

इसके बाद शुभांशु एलेवन और के एलेवन के बीच दूसरा मुकाबला खेला गया। इसमें दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। हालांकि शुभांशु एलेवन को हार का सामना करना पड़ा और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लेने वाले राज मिश्र को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक गोलू कश्यप और रोहित वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। संयोजक मयंक शेखर शुक्ला ने संचालन किया। प्रायोजक विश्वजीत वर्मा भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के शुरू होते ही मेला मैदान में नाइट क्रिकेट का रोमांच बढ़ गया है। आगामी मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed