{"_id":"6ac00038adf8fef88008f3f9","slug":"resolved-to-follow-the-ideals-of-gandhi-and-shastri-sitapur-news-c-102-1-slko1037-165040-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गांधी-शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गांधी-शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
Sat, 03 Oct 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। बापू के प्रिय भजनों और रामधुन का गायन भी हुआ।
डीएम ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग, सादगी और मानव सेवा के आदर्शों के लिए समर्पित रहा। स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, ग्राम स्वराज, सामाजिक समरसता और कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता का उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना जरूरी है। आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता और जवाबदेही से निस्तारण ही वास्तविक जनसेवा है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए डीएम ने कहा कि उनका जीवन सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण है। ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश देश की सुरक्षा और कृषि के महत्व को दर्शाता है।
इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक का अनावश्यक उपयोग न करने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एडीएम आयुष चौधरी, एडीएम न्यायिक खालिद अंजुम समेत अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।