फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Summer is not getting any less

गर्मी का सितम नहीं हो रहा कम

Thu, 02 Jul 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Summer is not getting any less
सीतापुर। गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को तेज धूप से अधिकतम पारा उछलकर 36 डिग्री पर पहुंच गया। बाहर चिलचिलाती धूप और घर व दफ्तरों के अंदर उमस लोगों का बेहाल करती रही। अगले दो दिन में मौसम के करवट लेने से राहत मिलने के आसार हैं। पिछले तीन दिन से भीषण गर्मी ने इंसान ही नहीं पशु-पक्षियों को भी व्याकुल कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप बदन में चुभने लगती है। दोपहर होते-होते चिलचिलाती धूप असहनीय हो जाती है।
विज्ञापन

गुरुवार को गर्मी व कड़ी धूप देख लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छाते व गमछे के सहारे तपिश से बचाव का जतन करते नजर आए। गर्मी इस कदर है कि कुछ दूर चलते ही राहगीर छांव में सुस्ताने बैठ जाते थे। घरों और दफ्तरों के अंदर पंखे व कूलर तक भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने में नाकाम साबित हुए। शाम ढलने के बाद भी उमस लोगों के पसीने छुड़ाती रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिन के दरम्यान मौसम करवट ले सकता है। बादल छाने के साथ ही बारिश होने पर गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed