{"_id":"6081b6718ebc3e80d151811c","slug":"sugarcane-laden-tractor-trolley-overturns-farmer-dies-sitapur-news-lko5753191136","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किसान की मौत
विज्ञापन
नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के गांव बिरहिमपुर के पास गन्ने से लदा ट्रैक्टर-ट्राली पलटा ।(संवाद)
- फोटो : SITAPUR
औरंगाबाद (सीतापुर)। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बेकाबू होकर पलटने से एक किसान की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के गांव बिरहिमपुर निवासी सुंदर लाल (50) किसान था। गुरुवार को वह चालक के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लादकर रामगढ़ शुगर मिल जा रहा था। इसी दौरान नैमिषारण्य इलाके में रामपुर नलकूप के पास ट्रैैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
हादसे में बिराहिमपुर निवासी ट्रैक्टर चालक मान सिंह और किसान सुंदरलाल उसके नीचे दब गए। घटना की जानकारी बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी प्रयास कर दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक किसान गंभीर रूप से घायल हो चुका था।
विज्ञापन
गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। जबकि चालक का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई होगी।