{"_id":"624746df29131669bb46a3fb","slug":"students-were-happy-to-hear-the-discussion-on-the-exam-sitapur-news-lko6241695118","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा पर चर्चा सुनकर गदगद दिखे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा पर चर्चा सुनकर गदगद दिखे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को जरूरी टिप्स दिए। साथ ही उनसे सवाल-जवाब भी किए। परीक्षा पर चर्चा सुनकर विद्यार्थी बहुत ही गदगद दिखाई दिए।
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सुबह 11 बजे से सीधा प्रसारण दूरदर्शन सहित अन्य चैनलों पर किया गया। इसे जवाहर नवोदय विद्यालय खैराबाद, जवाहर नवोदय विद्यालय हरदौरापुर एलिया, केंद्रीय विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में दिखाई गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने बच्चों को कुछ जरूरी टिप्स दिए। परीक्षा के दौरान कोई भी तनाव न लेने की बात कही।
अपनी मर्जी के अनुसार विषय चयन करके अपना भविष्य बनाने की बात बताई। इसे सुनकर विद्यार्थी बहुत ही उत्साहित दिखाई दिए। जवाहर नवोदय विद्यालय हरदौरापुर के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि छात्रों के लिए प्रधानमंत्री का यह संबोधन बहुत प्रेरक रहा।
विज्ञापन
प्रांशी रही ने कहा कि प्रधानमंत्री को धन्यवाद बोलती हूं जिन्होंने ऐसा ऊर्जावान संबोधन किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा से पहले सभी दबावों से दूर हटकर मन एकाग्र करके पढ़ाई करो। माता-पिता व गुरुजनों की बात हमेशा सुनो। अपनी क्षमता के हिसाब से विषयों का चयन करो।
कीर्ति मिश्रा ने बड़े जोश में कहा कि परीक्षा के नाम का जो डर था, वह आज दूर हो गया। प्रधानमंत्री ने जब कहा कि अभी बिना किसी दबाव के पढ़ाई करो। परीक्षा दो, परिणाम का दबाव मन में मत रखो। जब वर्तमान अच्छा होगा तो भविष्य और भी अच्छा होगा।
आशुतोष कृष्णा ने बताया कि संबोधन बहुत अच्छा था। प्रधानमंत्री ने हम छात्रों के लिए अपना अमूल्य समय निकाला। हम उनके इस संबोधन से समस्त दबावों से मुक्त होकर काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। हम सभी यह वादा करते हैं कि बेहतर से भी बेहतर परिणाम देने की भरसक कोशिश करेंगे।
अनुपम यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनकर हमारे गुरुजनों की बातें फिर से मन में गूंजने लगी हैं। सभी ने कहा था कि कर्म करो फल की चिंता मत करो। आज प्रधानमंत्री ने भी यही बात कही। आज के संबोधन ने हमारे मनोबल को और अधिक बढ़ा दिया है।