फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Strictness ineffective, irregularities are continuously found in fertilizer and seed shops

Sitapur News: सख्ती बेअसर, खाद-बीज की दुकानों पर लगातार मिल रही अनियमितता

Thu, 10 Jul 2025 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Strictness ineffective, irregularities are continuously found in fertilizer and seed shops
सीतापुर। किसानों को निर्धारित मूल्य और गुणवत्तापरक खाद उपलब्ध कराने के लिए नए जिला कृषि अधिकारी की सख्ती बेअसर साबित हो रही है। इस कारण उप कृषि निदेशक डाॅ. एसके सिंह को औचक निरीक्षण कराना पड़ रहा है। उनके निर्देश पर बृहस्पतिवार को कृषि विभाग के दो अफसरों ने खाद की दुकानों की आकस्मिक जांच की। जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिव शंकर ने महमूदाबाद तहसील के रामपुरमथुरा क्षेत्र में मिश्रा खाद भंडार रामपुरमथुरा, विशाल खाद भण्डार रामपुरमथुरा, मौर्या बीज भंडार रामपुरमथुरा, मौर्या पेस्टीसाइड एवं बीज भण्डार रामपुरमथुरा, मोनू फर्टिलाइजर रामपुरमथुरा, खालसा इंटरप्राइजेज रामपुरमथुरा, एके खाद भण्डार रामपुरमथुरा, अंसारी फर्टिलाइजर सदरपुर और चतुर्वेदी ट्रेडिंग कम्पनी सदरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों में अभिलेख दुरुस्त नहीं मिले। वहीं, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर उमेश ने तहसील सिधौली के मेवालाल फर्टिलाइजर, अभिराम इंटरप्राइजेज, श्रीसांई फर्टिलाइजर, नेशनल खाद भण्डार सिधौली का निरीक्षण किया। उप निदेशक कृषि डॉ. एस के सिंह ने बताया कि कई स्थानों से किसान खाद न मिलने की शिकायतें हैं। दो से तीन दिनों में इफको एवं कृभको कंपनी की रैक आने वाली है। इसे उन स्थानों पर पहले भेजा जाएगा, जहां से खाद की कमी की शिकायत आ रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed