{"_id":"67670c4d219144c02c03f754","slug":"sps-going-to-burn-effigy-clash-with-police-sitapur-news-c-102-1-slko1055-124092-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पुतला फूंकने जा रहे सपाइयों की पुलिस से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पुतला फूंकने जा रहे सपाइयों की पुलिस से झड़प
Sun, 22 Dec 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। केंद्रीय गृहमंत्री के बयानों से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ज्ञापन सौंपने के साथ दो बार उनका पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई।
शहर के संतोषी माता मंदिर के सामने स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को कार्यकर्ता जमा हुए। यहां से जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव, एमएलसी जासमीर अंसारी, रामपाल राजवंशी, विधायक अनिल वर्मा, दिग्विजय सिंह देव अन्य कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन देने के लिए डीएम कार्यालय रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी।
कार्यालय पहुंचने से पहले ही सपाइयों ने गृहमंत्री के पुतले में आग लगाई लेकिन पुलिस ने पुतला जलने से पहले ही आग को बुझा दिया। दोबारा भी पुतला फूंकने का प्रयास हुआ। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच बहस हुई। कुछ देर प्रदर्शन करने के बाद सभी ने डीएम कार्यालय पर ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि गृहमंत्री ने संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर का अपमान करते हुए बयान दिया है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। पुलिस की मौजूदगी में सभी कार्यकर्ता वापस कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
बवाल को लेकर तैनात रही पुलिस: प्रदर्शन और पुतला फूंकने की आशंका को लेकर पहले ही पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर लिए थे। कई स्थानों पर वाहनों की चेकिंग के साथ ही प्रदर्शनकारियों की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। इधर सांसद राकेश राठौर भी आंबेडकर पार्क पहुंचे। उन्होंने समर्थकों के साथ विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।