फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   SP showed strength through cycle rally

सपा ने साइकिल रैली के जरिये दिखाई ताकत

Thu, 05 Aug 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP showed strength through cycle rally
हरगांव में साइकिल यात्रा निकालते पूर्व विधायक रमेश राही व कार्यकर्ता। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। समाजवादी पार्टी के पुरोधा स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर गुरुवार को जिले में सपा पदाधिकारियों ने साइकिल रैली निकालकर 2022 विधानसभा चुनाव की हुंकार भरी। रैली के जरिये सपाइयों ने अपनी ताकत का एहसास भी कराया। यह रैली विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। जनसभाओं में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। इन रैलियों में लोगों का भारी हुजुम दिखाई दिया।
विज्ञापन

शहर में सपा कार्यालय पर पूर्व मंत्री रामासरे विश्वकर्मा व जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव ने जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई। पार्टी कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। उसके बाद रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर में रैली की अगुवाई पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल ने की। यह रैली सपा कार्यालय से शुरू होकर खैराबाद, मछरेहटा चौराहा से होते हुए लालबाग चौराहा पहुंची।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। महोली में पूर्व विधायक अनूप गुप्ता की अगुवाई में उरदौली बाजार से रैली निकाली गई। साइकिल यात्रा उरदौली बाजार से शुरू होकर बाबा बैजनाथ धाम पहुंची। जहां पर साइकिल यात्रा का समापन कर एक जनसभा आयोजित की गई। अनूप गुप्ता ने कहा, भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान परेशान हैं। इस दौरान अशोक दीक्षित, रमेश चंद शुक्ला, राजेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसवां में पूर्व मंत्री कमलेश कुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी, सपा नेता अफजाल कौसर, शब्बीर खां व पूर्व विधायक निर्मल वर्मा साइकिल पर सवार होकर कार्यकर्ताओं का हुजूम लेकर बिसवां की सड़कों पर निकले। कमलेश यादव ने कार्यालय पर पंडित जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण किया।
हरगांव में पूर्व विधायक रमेश राही के नेतृत्व में साइकिल रैली झरेकापुर से प्रारंभ होकर हरगांव स्थित गायत्री उपवन में समाप्त हुई। जनसभा में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, किसान आंदोलन, प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था, महंगाई आदि मुद्दों पर भाजपा को घेरा गया। पूर्व विधायक रमेश राही ने कहा कि योगी सरकार में बालिकाएं व महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सभा को अनीता भार्गव, फुरकान खां, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
रामपुर मथुरा में ब्लॉक अध्यक्ष अंगद रावत, बेहमा में पहला ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष अजय यादव, बाबूपुर में ओंकार नाथ के नेतृत्व में निकाली गई। पोखरा कलां में विधायक के बड़े भाई महेंद्र सिंह वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। लहरपुर में पूर्व विधायक अनिल वर्मा के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई।
साइकिल यात्रा सपा कार्यालय तहसील मार्ग से केसरी गंज, मजाशाह चौराहा, गुर खेत बाजार, शहर बाजार, बिसवां तिराहा गेट, तहसील होते हुए सपा कार्यालय पर संपन्न हुई। जहांगीराबाद में सकरन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सेठ जय दयाल इंटर कॉलेज बिसवां के प्रवक्ता देवी शंकर बाजपेयी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। यह रैली सीतापुर बहराइच मार्ग पर मंगू चौराहे से शुरू होकर धामीसरांय चौराहे तक निकाली गई।
तंबौर में कस्बे के बुढ़ानदीन चौराहे से रेउसा मोड़ चौराहे तक भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए साइकिल रैली निकाली। इस रैली में मुख्य रूप से समाजवादी नेता ज्ञानेन्द्र वर्मा, धर्मपाल सिंह वर्मा, नसीम नेता ने शिरकत की। अटरिया से सिधौली के लिए निकली साइकिल रैली की अगुवाई पूर्व विधायक मनीष रावत ने की। पूर्व सांसद सुशीला सरोज ने रैली को रवाना किया।
रैली सिधौली के गांधीनगर कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। जिसमें बीरू यादव, शैलेन्द्र यादव, रामशरण यादव आदि शामिल रहे। मिश्रिख विधानसभा में पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी के नेतृत्व में कल्ली चौराहे से रैली निकाली गई। यह रैली संदना तक गई।
विधायक नरेंद्र ने खीरी में निकाली रैली
महमूदाबाद में साइकिल रैली निकाली गई। लेकिन यहां से सपा विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा को लखीमपुर खीरी की साइकिल रैली की जिम्मेदारी दी गई थी। इसकी वजह से वह महमूदाबाद की रैली में मौजूद नहीं रहे। विधायक आवास से सपा नगर अध्यक्ष इश्तियाक शाद व ऋषिराज सिंह, जिलाध्यक्ष व्यापार सभा अहमद अंसारी की अगुवाई में साइकिल रैली निकाली गई।

चप्पे-चप्पे पर रहा पुलिस का पहरा
सपा की साइकिल रैली भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई। शहर में जहां इंस्पेक्टर टीपी सिंह सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे थे, वहीं तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर सीओ, इंस्पेक्टर सहित तमाम पुलिसकर्मी रैली के साथ मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह सिधौली पहुंचकर रैली में सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इस दौरान पूरे जिले में शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed