{"_id":"671a9623874ebd959b052ea4","slug":"snakes-slough-hung-on-fan-video-goes-viral-sitapur-news-c-102-1-slko1053-121021-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पंखे पर लटकाई सांप की केंचुली, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पंखे पर लटकाई सांप की केंचुली, वीडियो वायरल
Fri, 25 Oct 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
पंखे से लटकी दिखी केंचुली।
महमूदाबाद(सीतापुर)। प्राथमिक विद्यालय कटरा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पंखे पर एक सांप की केंचुली लटकी हुई है। यह वीडियो महमूदाबाद के बेसिक शिक्षा विभाग ग्रुप में भी तेजी से फैल रहा है।
प्राथमिक विद्यालय कटरा की प्रधानाध्यापक सुमनलता ने बताया कि हम सीसीएल की छुट्टी के बाद विद्यालय के कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में लगे पंखे पर एक सांप की केंचुली को लटकाया गया था।
जब छात्र/छात्राओं से पूछा तो बताया कि सुप्रिया सिंह अध्यापिका ने टांगा है। बीईओ सीमा चौहान ने बताया कि काफी समय से हेड मास्टर व स्टॉफ में तनातनी चल रही है। केंचुली लटकाने के मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।