{"_id":"681519cc56beaa6e000fcf0c","slug":"slogan-of-down-with-terrorism-echoed-effigy-of-pakistan-burnt-sitapur-news-c-102-1-stp1002-131425-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आतंकवाद मुर्दाबाद का गूंजा नारा, पाकिस्तान का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आतंकवाद मुर्दाबाद का गूंजा नारा, पाकिस्तान का पुतला फूंका
Sat, 03 May 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 03 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जनाक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर में शुक्रवार को आतंकी हमले के विरोध में पैदल आक्रोश रैली निकाली गई। इसमें प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए लोगों ने अपना विरोध व्यक्त किया। शहर बाजार चौराहे पर आतंकवाद के जनक पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान लोगों ने मोदी सरकार से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की मांग की।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलियां बरसाई थीं। धर्म पूछकर हिंदू पर्यटकों का नरसंहार किया गया था। घटना के बाद से समूचे देश में गम और गुस्से का माहौल है। पहलगाम आतंकी हमले के 10 दिन बाद भी जानक्रोश थम नहीं रहा है। जन समुदाय आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की मांग पुरजोर तरीके से उठा रहे हैं। शुक्रवार को नगर में पैदल जनाक्रोश रैली हुई।
नगर के मजाशाह चौराहे पर हिंदू समुदाय के लोग एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गई। पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से समूचा नगर गूंज उठा। शहर बाजार पहुंचकर लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। भारतीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमन मिश्रा की की अगुवाई में आतंकवाद और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की आवाज बुलंद की गई। पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के साथ अत्याचार व शोषण पर चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी अरुण अवस्थी, सीनू बजरंगी, सतीश, अमन मिश्रा, शिवम पाधा, विमलेश मौर्या, दिनेश पाल, दीपक यज्ञसैनी, अमन वर्मा, अमित गुप्ता, अभय मिश्रा, श्रीश त्रिवेदी, हर्षित बाजपेयी, अभय मिश्रा, मयंक शुक्ला, कृष्ण कुमार गिरी, आदर्श वाल्मीकि, आशीष गोस्वामी, विशाल रस्तोगी, रामजी, आकाश, लकी सिंह, ऋषभ वाल्मीकि, अंकित शर्मा, वीरू वाल्मीकि, किशन वाल्मीकि, नीरज कुमार, देवांश गौड आदि मौजूद रहे।