{"_id":"696fd44ea9d180bbbb03d4d2","slug":"six-criminals-arrested-rs-290-lakh-recovered-sitapur-news-c-102-1-slko1055-148639-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: छह शातिर गिरफ्तार, 2.90 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: छह शातिर गिरफ्तार, 2.90 लाख रुपये बरामद
Wed, 21 Jan 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को चोरी के मामले में छह शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनमें इलाके का हिस्ट्रीशीटर मुकेश उर्फ अंबानी, शिवम उर्फ मामा व अन्य शामिल हैं। पकड़े गए चोरों के पास से 2.90 लाख रुपये, तमंचा व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि हाल ही में हुई चोरियों में इन्हीं का हाथ था। सभी को जेल भेज दिया गया है।
सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस टीम ने मछली मंडी निवासी शादाब, कांशीराम निवासी शिवम उर्फ मामा, तरीनपुर निवासी आशीष व वैभव सिंह उर्फ आदर्श, घूरामऊ बंगला निवासी मुकेश कनौजिया उर्फ अंबानी व आलमनगर निवासी शिवम कनौजिया को गिरफ्तार किया है। गल्ला मंडी के पीछे स्थित एक मकान से गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2.90 लाख रुपये, तमंचा व कारतूस, हथौड़ी, बेलचा आदि सामान बरामद हुआ है। आरोपियों ने शहर में हुई दो चोरियों को हाथ होने की बात स्वीकारी है।
रेकी कर देते थे घटना को अंजाम
इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि आरोपी बंद पड़े मकानों को निशाना बनाते थे। चोरी से पहले शातिर मकान की रेकी करते थे। चोरी से बरामद जेवरात वह औने-पौने दामों में बेच देते थे। आरोपियों ने दिसंबर माह में मुंशीगंज में टंकी के पीछे एक बंद मकान में और दिसंबर में ही महेश होटल के पीछे हेमपुरवा में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। गहनों को बेचने के बाद मिले रुपयों को आपस में बांट लिया था।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर है एक आरोपी, अन्य पर भी केस
विवेचक अस्मित भारती व उनकी टीम रवि सिंह, प्रिंस तोमर ने जब जांच की तो पाया कि शादाब शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर चोरी, तमंचा रखने के मामले में 11 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा मुकेश उर्फ अंबानी पर पांच, शिवम कनौजिया पर सात व शिवम उर्फ मामा पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों का काफी समय से आपस में संपर्क भी है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।