फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Six bodies will have better sanitation arrangements

छह निकायों में होगी सफाई की बेहतर व्यवस्था

Wed, 15 Jan 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Six bodies will have better sanitation arrangements
सीतापुर। छह नगर निकायों में साफ सफाई की व्यवस्था अब और बेहतर होगी। नैमिषारण्य मिश्रिख, लहरपुर, खैराबाद नगरपालिका व नगर पंचायत हरगांव, पैतेंपुर व तंबौर अहमदाबाद में कूड़ा कलेक्शन, स्टोरेज व ट्रांसपोर्टेशन के लिए उपकरण खरीदे जाएंगे। जिन पर करीब डेढ़ करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। जिलाधिकारी ने निकायवार कार्ययोजना को मंजूरी दे दी है। 15 दिन के अंदर जैम पोर्टल के माध्यम से उपकरण खरीदने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निकायों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर निकायों के पास पर्याप्त सफाई के साधन नहीं होने पर शासन ने उपकरण खरीदने का फैसला लिया था। अध्यक्ष क्रय समिति ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मद से उपकरण खरीदने का निर्णय लिया है। जिससे कूड़ा कलेक्शन, स्टोरेज, ट्रांसपोर्टेशन आदि के लिए उपकरण खरीदें जाएंगे। नगर पालिकाओं ने जरूरत के मुताबिक कार्ययोजना बनाकर जिलाधिकारी के सामने प्रस्तुत की थी।
विज्ञापन

जिसे डीएम ने मंजूरी दे दी। उन्होंने ईओ को उपकरणों की खरीद जैम पोर्टल के माध्यम से 15 दिन के अंदर करने की हिदायत दी है। मिश्रिख-नैमिषारण्य नगरपालिका में 18 लाख 30 हजार, लहरपुर नगरपालिका में 50 लाख 20 हजार, खैराबाद नगरपालिका में 48 लाख, नगर पंचायत हरगांव में 19 लाख 56 हजार, नगर पंचायत पैतेंपुर 7 लाख 98 हजार, नगर पंचायत तंबौर अहमदाबाद में 14 लाख 92 हजार से खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed