फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Woman shot by young man, serious trauma referred, police is investigating in the direction of love af

सीतापुर: महिला को युवक ने मारी गोली, गंभीर ट्रामा रेफर, पुलिस कर रही है प्रेम प्रसंग की दिशा में जांच

Mon, 23 Dec 2024 09:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 23 Dec 2024 09:22 PM IST
सार

Crime in Sitapur: सीतापुर में सोमवार शाम एक बुजुर्ग महिला को युवक ने गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

विज्ञापन
Sitapur: Woman shot by young man, serious trauma referred, police is investigating in the direction of love af
घायल महिला ट्रामा सेंटर रेफर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 शहर कोतवाली इलाके में सोमवार शाम एक बुजुर्ग महिला को युवक ने गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बता दें कि मोहल्ला मिरदही टोला निवासी नफीसा (54) अपने घर पर मौजूद थीं। मोहल्ला श्यामनाथ निवासी रचित शराब की हालत में आया और नफीसा को गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी। स्थानीय लोगों की मानें तो उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उनको लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। आरोपी युवक मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। अभी तक घटना के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


आशनाई में गोली चलने की आशंका
सूत्रों की माने तो आशनाई के चलते ही युवक ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी युवक और एक युवती के बीच संबंध थे। इसी को लेकर महिला के पुत्र इकबाल का आरोपी से शनिवार को विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी व उसके साथियों ने सोमवार देर शाम महिला के घर पर फायरिंग की।
विज्ञापन


एएसपी बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगीं टीमें
इस घटना में घायल महिला को बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया है। घायल महिला के पुत्र इकबाल का मुख्य आरोपी रचित से परसों विवाद हुआ था। पता चला कि रचित सोमवार देर शाम अपने कुछ साथियों के साथ आया और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। सभी आरोपियों की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।- प्रकाश कुमार, एएसपी उत्तरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed