फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur's women's hospital was listed in the top 10 of UP

यूपी के टॉप 10 में दर्ज हुआ सीतापुर का महिला अस्पताल

Sun, 12 Jan 2020 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sitapur's women's hospital was listed in the top 10 of UP
सीतापुर। जिला महिला चिकित्सालय प्रदेश के 150 सरकारी अस्पतालों में टॉप 10 बनकर उभरा है। यह सम्मान बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए मिला है। यह रैकिंग नेशनल क्वालिटी टीम ने सात बिंदुओं पर गहनता से परीक्षण कर दी है। अस्पताल को ओवरऑल 94 फीसद अंक मिले है। इससे अस्पताल को प्रोत्साहन के रूप में 17.50 लाख रुपये अतिरिक्त रूप से मिलेंगे। इससे अस्पताल का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन

नेशनल क्वालिटी एश्युरेंस टीम ने 20 व 21 दिसंबर 2019 को अस्पताल का दो दिन गहनता से निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण में सात बिंदु शामिल थे। इसमें जनरल, ओटी, मेजर ओटी, लेबर रूम, फॉर्मेसी आदि डिपार्टमेंट शामिल थे। इस टीम ने अस्पताल के चिकित्सक, मरीज, अस्पताल कर्मी, सफाई कर्मचारी सभी से अलग-अलग तरीके से बातचीत की थी। उनके दायित्वों को खुद अपने सामने निर्वहन कराया था।
विज्ञापन

अभिलेख व सुविधाओं को परखा था। फिर अपनी रिपोर्ट को सीधे केंद्र सरकार को सौंप दी थी। इसमें लेबर रूम को 95 फीसद व ओटी को 93 फीसद अंक मिले हैं। इस प्रकार ओवरऑल अस्पताल को 94 फीसद की उपलब्धि हासिल हुई है। यह उपलब्धि प्रदेश में 150 सरकारी अस्पतालों में टॉप 10 पर आई है। इससे जिला महिला अस्पताल ने अपनी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देकर प्रदेश में एक मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर केंद्र सरकार योजनाओं के बजट के अलावा अतिरिक्त रूप से 17.50 लाख रुपये देगी। इस बजट से अस्पताल का कायाकल्प होगा जिससे अस्पताल में और भी सुविधाएं मुहैया होंगी।
चिकित्सक व कर्मी होंगे सम्मानित
जिला महिला अस्पताल को 94 फीसद अंक मिलने पर 17.50 लाख का बजट मिलेगा। यह उपलब्धि सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों की मेहनत की बदौलत मिली है। इस पर यहां के चिकित्सक व कर्मचारियों को प्रोत्साहन देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए इसी बजट से उनको प्रोत्साहन राशि मिलेगी जिससे वह आगे भी इससे बेहतर सेवाएं दे सकें।

स्टाफ की मेहनत से मुकाम हासिल
केंद्रीय टीम के द्वारा किए गए निरीक्षण में अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिली है। इस पर प्रदेश में सीतापुर जिला महिला अस्पताल ने टॉप 10 स्थान कायम किया है। यह सब यहां के पूरे स्टॉफ की मेहनत व लगन की बदौलत हुआ है। इसके लिए पूरा स्टॉफ बधाई का पात्र है।
- डॉ. सुषमा कर्णवाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed