फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur's second rank in the application of scholarship examination

छात्रवृत्ति परीक्षा के आवेदन में सीतापुर की दूसरी रैंक

Sun, 09 Oct 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sitapur's second rank in the application of scholarship examination
सीतापुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए होने वाले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में सीतापुर ने प्रतिभागियों ने आवेदन संख्या के मामले में पूरे लखनऊ मंडल में सीतापुर को प्रथम और प्रदेश में दूसरी रैंक दिलवाई है।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर जारी सूची के अनुसार जिले से इस परीक्षा में हिस्सेदारी के लिए 5265 आवेदन किए गए हैं। प्रदेश में पांच हजार आवेदनों का आंकड़ा पार करने वाले जिलों में प्रधएश में जौनपुर के सीतापुर दूसरे स्थान पर है। पिछले वर्ष जिले को आवंटित 359 सीटों के सापेक्ष मात्र 210 आवेदन ही हुए थे। इससे साफ दिखता है कि इस वर्ष आवेदनों की संख्या में जबरदस्त तेजी आई है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि में परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय, मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र लखनऊ का विशेष सहयोग रहा है। परीक्षा में सफल होने वाले बच्चें को 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करने तक प्रत्येक माह एक हजार रुपया व चार वर्ष में 48000 रुपया की छात्रवृत्ति भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक आवेदन फार्म भरने वाले 10 जिले
प्रतियोगिता में हिस्सेदारी के लिए जौनपुर से 6347, सीतापुर से 5265, पीलीभीत से 4802, वाराणसी से 4511, अयोध्या से 4218, अंबेडकरनगर से 4175, गाजीपुर से 3871, गोरखपुर से 3847, शाहजहांपुर से 3653 और अमेठी जिले से 3620 प्रतिभागियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed