{"_id":"69d86a4ce44b603abe0e9285","slug":"sitapur-lab-technician-of-a-private-blood-bank-shot-dead-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: प्राइवेट ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या, सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी का बेटा हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: प्राइवेट ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या, सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी का बेटा हिरासत में
Fri, 10 Apr 2026 08:41 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 10 Apr 2026 08:41 AM IST
सार
सीतापुर में ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन की सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के पुत्र ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच देर रात विवाद हुआ था।’
विज्ञापन
इसी सूटकेस को जलाकर निकाली थी लाइसेंसी रिवॉल्वर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर की कोतवाली देहात के नैपालपुर स्थित प्राइवेट सरोज चैरिटेबल ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन की सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के पुत्र ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
आजमगढ़ निवासी सतीश यादव (30) ब्लड बैंक में लैब टेक्नीशियन थे। देर रात उनका सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी राजकुमार सिंह के पुत्र शिवेश सिंह से विवाद हुआ। इसके बाद शिवेश अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने अटैची में रखी पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर को अटैची का एक हिस्सा जलाकर निकाला। इसके बाद देर रात 2 से 3 बजे सतीश को गोली मार दी। लोगों ने सतीश को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ कर रहे हैं।