{"_id":"693bbaf8fa1f3f26eb0bc00d","slug":"sitapur-eight-kasturba-students-fall-ill-and-are-hospitalized-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: कस्तूरबा की आठ छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, डीएम ने गठित की 4 सदस्यीय जांच कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: कस्तूरबा की आठ छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, डीएम ने गठित की 4 सदस्यीय जांच कमेटी
Fri, 12 Dec 2025 12:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:19 PM IST
सार
सीतापुर जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की आठ छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के रेउसा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अध्यनरत आठ छात्राओं की देर रात तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पेट दर्द और सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। इसके बाद सभी को देर रात सीएचसी लाया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
इस पूरे मामले पर डीएम ने चार सदस्यीय जांच कमेटी बना दी है। इसमें सीडीओ, बीएसए, एफएसडीए और डॉ सोनाली विश्वास शामिल हैं।
इलाके के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं सुहानी,शालिनी,जुगनी, ज्योति रस्तोगी, पल्लवी, अंशिका, एंजिका और अंकिता की तबीयत बिगड़ी है। इनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन