फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sisters will apply the good fortune vaccine to their brothers today.

Sitapur News: बहनें आज लगाएंगी भाइयों को सौभाग्य का टीका

Thu, 23 Oct 2025 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sisters will apply the good fortune vaccine to their brothers today.
शहर के एक रेस्टोरेंट में मिठाई खरीदती महिलाएं। - फोटो : शहर के एक रेस्टोरेंट में मिठाई खरीदती महिलाएं।
सीतापुर। भैया दूज पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों को सौभाग्य का टीका लगाएंगी। भाई अपनी बहनों को उपहार के संग सुरक्षा का वचन देंगे। इस बार बहनों को भाई का तिलक करने के लिए कुछ इंतजार करना पड़ेगा। टीका लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर एक बजे के बाद है। तिलक करने के लिए सवा दो घंटे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। शहर के बाजार में भैया दूज की पूर्व संध्या पर गहमागहमी नजर आई। मिठाई व चूरा-भुर्की आदि की लोग खरीदारी करते रहे। देर रात तक बाजार में रौनक बनी रही।
विज्ञापन

भाई-बहन के प्रेम तथा स्नेह का प्रतीक भैया दूज पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। अबकी भैया दूज बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य व लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। इसे लेकर बुधवार को घरों में तैयारियां होती रहीं। शहर के बाजार में गहमागहमी बनी रही। नैमिषारण्य के प्राचार्य प्रभाकर द्विवेदी ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 22 अक्तूबर की रात 8:16 बजे से प्रारंभ होगी। अगले दिन 23 अक्तूबर की रात 10:46 बजे तक द्वितीया तिथि प्रभावी रहेगी। उन्होंने बताया कि भाई दूज तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक रहेगा। बहनों को अपने भाइयों को तिलक करने के लिए करीब 2 घंटे 15 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed