फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sir...the bullies have taken over the Chak Marg

Sitapur News: साहब...चकमार्ग पर दबंगों ने किया कब्जा

Sat, 15 Feb 2025 09:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 15 Feb 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Sir...the bullies have taken over the Chak Marg
सीतापुर। साहब...चकमार्ग पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर रखा है, जिसके कारण खेतों तक आने-जाने में दिक्कत हो रही है, कृपया कब्जा हटवा दीजिए...। मिश्रिख तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में हरिपालपुर निवासी संतोष कुमार ने एसडीएम पंकज सक्सेना को प्रार्थना पत्र देते हुए यह फरियाद की। प्रार्थना पत्र पर गांव के करीब 20 ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए हैं। मामले में एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को जल्द शिकायत निस्तारित करने के निर्देश दिए। वहीं डीएम व एसपी ने लहरपुर में लोगों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

लहरपुर
तहसील सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 74 शिकायतकर्ताओं ने प्रार्थना पत्र दिए। जिसमें से सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

वहीं शेष 67 शिकायतों को संबंधित विभागों को पारदर्शिता के साथ निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद डीएम द्वारा तहसील सभागार में नवनिर्मित रेस्ट रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अनूप श्रीवास्तव ने तहसील परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण कर उपलब्ध दवाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम आकांक्षा गौतम, तहसीलदार मनीष त्रिपाठी, सीओ सुशील कुमार, बीडीओ प्रीति तिवारी, ईओ अनिरुद्ध पटेल, नायब तहसीलदार अशोक यादव, अरुण कुमार, बीडीओ बेहटा संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

वार्ड में गंदगी होने की शिकायत
महमूदाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में वार्ड रमुआपुर के वार्डवासियों ने शिकायती पत्र देकर वार्ड में गंदगी की शिकायत की। गणेश, मायाराम, छोटेलाल, हरिश्चंद्र, सियाराम, प्रमोद आदि ने शिकायती पत्र देकर कहा कि नालियों का पानी पास में ही तालाब में जाता था। तालाब के किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। जिससे काफी परेशानी होती है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर भर गया है, लोगों का रास्ता बाधित हो रहा है। वार्डवासियों ने कूड़े के ढेर को हटवाने की मांग की। एसडीएम बालकृष्ण सिंह ने ईओ को बुलाकर तत्काल कूड़ा हटवाने के निर्देश दिए।


माैके पर दो का निस्तारण
सिधौली। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें कुल 13 प्रार्थनापत्र आए, उनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम ने शेष शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed