{"_id":"69c6af9807619383b102b59c","slug":"sir-159-lakh-new-voters-added-to-the-list-sitapur-news-c-102-1-slko1052-152787-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर: सूची में जुड़े 1.59 लाख नए मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर: सूची में जुड़े 1.59 लाख नए मतदाता
Fri, 27 Mar 2026 09:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। विधानसभा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण शुक्रवार को अंतिम दिन तक जारी रहा। अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा।
छह मार्च तक कुल 1,99,204 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। इनमें से खबर लिखे जाने तक 1,94,546 का निस्तारण किया जा चुका था, जबकि 2,218 मामले शेष थे।
इस प्रक्रिया के तहत 1,58,913 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। वोटर बनने के लिए नौ विधानसभा क्षेत्रों से 1,61,075 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 1,58,913 सही पाए गए, जबकि 274 आवेदन निरस्त कर दिए गए।
नाम विलोपन (डिलीशन) के लिए 4,493 आवेदन मिले, जिनमें से 3,143 स्वीकार किए गए और 1,248 खारिज कर दिए गए।मतदाता सूची में दर्ज नाम आदि में त्रुटियों के सुधार के लिए 33,631 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 32,490 को स्वीकार करते हुए संशोधन किया गया, जबकि 913 आवेदन निरस्त किए गए।
विज्ञापन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वीना बहुगुणा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्य समयबद्ध ढंग से किया जा रहा है और 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।