फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shortage of medicines at CHC, patients suffering

सीतापुर: सीएचसी पर दवाओं की किल्लत, मरीज बेहाल

Tue, 14 Feb 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 14 Feb 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shortage of medicines at CHC, patients suffering
सीतापुर। ग्रामीण इलाके की स्वास्थ्य सुविधाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। सीएचसी पर कई जरूरी दवाओं का संकट बना हुआ है। इससे मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन


जिले में इस समय 19 सीएचसी है। इनके जरिए ग्रामीण इलाके के मरीजों को इलाज मुहैया कराया जाता है। इन जगहों पर दवाओं की कमी बनी हुई है। अमर उजाला ने मंगलवार को पिसावां व महमूदाबाद सीएचसी की रियलटी की तो मरीज बाहर से दवा खरीदते हुए मिले। इसी तरह अन्य सीएचसी के हालात दिखाई दिए।
विज्ञापन

इस समय सीएचसी में प्रमुख रूप से खुजली, शुगर, मरहम, दर्द निवारक, एंटी बायोटिक सहित अन्य दवाओं की कमी बनी हुई है। इससे मरीजों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी पर दवाओं का टोटा, मरीज परेशान
सीएचसी पिसावां में दवाओं का टोटा है। मरीज बाहर से दवा खरीदने को मजबूर हैं। मौसम में आए बदलाव के बाद बुखार, खांसी, खुजली व एलर्जी के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इस समय अस्पताल में डाइक्लो इंजेक्शन, टिटनेस, दर्द निवारक ट्यूब, आई ड्राप, एंटी एलर्जी व खुजली की दवा आदि नहीं हैं। इससे मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही हैं। घायलों को अस्पताल में मरहम तक नहीं मिल पा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि नया स्टाक आ रहा है। बाहर से कोई दवाई नहीं लिखी जाती है।

शुगर की नहीं मिली दवा
सीएचसी महमूदाबाद में भी इस समय कई दवाओं की कमी चल रही है। इससे मरीजों के सामने इलाज का संकट खड़ा हो जाता है। अस्पताल में इस समय खुजली व शुगर की दवा नहीं है। शुगर की दवा पिछले तीन माह से नहीं आई है। इससे यहां पर आने वाले मरीज बाहर से दवा खरीदने को मजबूर होते है। मरीज श्री राम ने बताया कि शुगर की दवा लेने के लिए आए थे लेकिन दवा नहीं मिली। बाहर से लिखी गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विवेक कनौजिया ने बताया कि मौजूदा दवाओं से इलाज किया जा रहा है।


नहीं मिला मरहम
पिसावां के सर्वजीत सिंह ने बताया कि दर्द निवारक ट्यूब लेने गया था लेकिन वह नहीं मिला। रमुआपुर से आए मरीज देवेंद्र ने बताया कि खुजली की दवाई लेने गया था लेकिन केवल टेबलेट दी गई। ट्यूब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed