{"_id":"6748b62c799c2f1c4d035ad5","slug":"shopkeepers-upset-with-public-works-departments-notice-sitapur-news-c-102-1-slko1037-122721-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लोक निर्माण विभाग के नोटिस से दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लोक निर्माण विभाग के नोटिस से दुकानदार परेशान
Thu, 28 Nov 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
खैराबाद। लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता निर्माण खंड ने खैराबाद से बिसवां-बहराइच मार्ग स्थित दुकानदारों को नोटिस जारी कर तीन दिनों में दुकान खाली करने का फरमान सुनाया है।
बता दें कि यह नोटिस दुकानदारों को 24 नवंबर को देना शुरू किया गया। इसमें 18 नवंबर की तारीख दर्ज है। यहां करीब 150 पुरानी दुकानें हैं। इस नोटिस में लिखा है कि तीन दिन में दुकानदार अपनी व्यवस्था कर लें नहीं तो दुकानें ध्वस्त कर दी जाएंगी।
बिसवां मार्ग पर शीशे वाली मस्जिद से बीआरसी तक मौजूद दुकानदारों को नोटिस दिया है। दुकानदारों में इरफान, उमेश जायसवाल का कहना है मौके पर आए नोटिस देने वाले ने बताया था कि मार्ग के दोनों तरफ दो दो मीटर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
दुकानदारों की मांग है कि अगर प्रशासन को हटाना ही है तो एक बार में कार्रवाई करें। बार-बार नहीं। नगरपालिका ईओ प्रेम शंकर गुप्ता ने कहा कि कितने दुकानदारों को नोटिस मिला है इसकी हमें जानकारी नहीं है। बताया कि 10 वर्ष पूर्व भी इसी मार्ग पर दुकानदारों से लेकर घरों पर लाल निशान लगाए गए थे। उस समय अतिक्रमण नहीं हटाया गया था।