फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shicshamitron imposed on the Lalbagh intersection jam

शिक्षामित्रों ने लालबाग चौराहे पर लगाया जाम

Thu, 17 Sep 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 17 Sep 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन

समायोजन रद्द होने के विरोध में अब शिक्षामित्र स्कूल छोड़कर सड़कों पर उतर आए हैं। गुरुवार को सैकड़ों शिक्षामित्रों ने जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की तथा लालबाग चौराहे पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


शहीद पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बाद में विकास भवन के समक्ष आयोजित सभा में शिक्षामित्रों ने एक स्वर में आरपार की लड़ाई का ऐलान किया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट बीएन यादव ने सभा स्थल पर आकर राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र लिया। इसके मार्फत शिक्षामित्रों ने इच्छा मृत्यु की मांग की।
विज्ञापन


इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया है। फैसले के छह दिन बाद भी शिक्षामित्रों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिले भर के शिक्षामित्र लोहारबाग पार्क में एकत्र हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से जुलूस की शक्ल में शहीद पार्क की ओर निकले। जुलूस की अगुवाई अर्धनग्न पांच शिक्षामित्र कर रहे थे। उनके पीछे सैकड़ों शिक्षामित्रों का हुजूम था। शहीद पार्क में जमा हुए शिक्षामित्रों ने सदमे के कारण दम तोड़ने वाले साथियों को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

पुष्पाजंलि के बाद जुलूस विकास भवन पहुंचा। यहां पर एक सभा हुई। सभा में शिक्षामित्रों ने कहा हाईकोर्ट के इस निर्णय से हम सभी क्षुब्ध हैं। 14 वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल हुआ था।


जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता है तब तक सभी शिक्षामित्र अनवरत रूप से विद्यालय में मौजूद रहेंगे। हाथ पर काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार करते रहेंगे। उसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

जिसके मार्फत इच्छा मृत्यु की मांग की गई। इस मौके पर धर्मेंद्र पांडेय, प्रमोद शुक्ला, वासुदेव सिंह पवार, जितेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed