फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shahjahanpur-Kanpur money ran on the track after 81 days

81 दिन बाद पटरी पर दौड़ी शाहजहांपुर-कानपुर पैसें

Fri, 02 Jul 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur-Kanpur money ran on the track after 81 days
सीतापुर। जिले के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सीतापुर से शाहजहांपुर और कानपुर जाने के लिए अब परेशान होने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। कोरोना दूसरी लहर में लॉक हुए इस ट्रेन के पहिए शुक्रवार को 81 दिन बाद अनलॉक हो गए हैं। पहले दिन शाहजहांपुर से सीतापुर पहुंची ट्रेन कानपुर के लिए रवाना हो गई है। पहले दिन सिटी स्टेशन से करीब 18 मुसाफिरों ने सफर किया है। शनिवार की शाम को यह ट्रेन सिटी स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के कहर के बीच रेलवे ने 12 अप्रैल से ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी थी। शाहजहांपुर से चलकर सीतापुर के रास्ते कानपुर जाने वाली पैैसेंजर ट्रेन का संचालन भी ठप हो गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। आवागमन शुरू हो चुका है। ऐसे मेें रेलवे ने शाहजहांपुर वाया कानपुर पैैसेंजर ट्रेन का संचालन 2 जुलाई यानी 81वें दिन शुरू करने का फैसला लिया था। शुक्रवार को शाहजहांपुर-कानपुुर पैैसेंजर ट्रेन संख्या 04338 मुरादाबाद मंडल के सिटी स्टेशन पर पहुंची। सिटी स्टेशन मास्टर श्रीराम ने बताया कि शाहजहांपुर से आई 04338 नंबर की ट्रेन यहां से कानपुर के लिए 04327 बनकर रवाना हुई है।
विज्ञापन

बताया कि सिटी स्टेशन पर तीन-चार यात्री इस ट्रेन से उतरे हैं, जबकि यहां से चढ़ने वाले यात्रियों की संख्या करीब 18 है। सिटी स्टेशन से पहले दिन 18 यात्री गंतव्य के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। स्टेशन मास्टर ने बताया कि पहले दिन इस ट्रेन के लिए 15 टिकट बिके है, जिस पर 18 लोग सफर करने के लिए सवार होकर गए हैं। बताया कि ये ट्रेन अब शनिवार को शाम 4 बजे सिटी स्टेशन पर यही ट्रेन संख्या 04328 आएगी। तीन घंटे तक स्टेशन पर ठहराव के बाद 04329 बनकर शाहजहांपुर के लिए शाम को सात बजे रवाना होगी। बताया कि पहला दिन होने की वजह से कम यात्रियों ने सफर किया है। उम्मीद है कि आगे यात्री बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed