{"_id":"6951761e97ad7d3d220d0098","slug":"several-rounds-of-firing-took-place-after-a-dispute-between-two-parties-sitapur-news-c-102-1-slko1055-147167-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो पक्षों में विवाद के बाद हुई कई राउंड फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो पक्षों में विवाद के बाद हुई कई राउंड फायरिंग
Sun, 28 Dec 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
पिसावां। कपसा गांव में शनिवार रात कई राउंड फायरिंग हुई। मामले में दो पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कपसा कला गांव निवासी सरदार राजू सिंह का आरोप है कि ररुआ निवासी चार लोगों ने रात में उनके झाले में फायरिंग की। दबंगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।
घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। यूपी 112 को मामले की जानकारी दी। दूसरी तरफ रंजीत सिंह ने बताया कि उनके झाले के पास एक खेत है। जिसे उन्होंने ठेके पर ले रखा है, वहीं राजू सिंह के झाले के पास उनका आना-जाना लगा रहता है। रंजिश के चलते पूरी घटना बनाई गई है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।