{"_id":"67f56b9986519acc38003720","slug":"seven-vehicles-involved-in-mining-soil-without-permission-were-seized-sitapur-news-c-102-1-stp1003-129853-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिना अनुमति मिट्टी खनन में लगे सात वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिना अनुमति मिट्टी खनन में लगे सात वाहन सीज
Wed, 09 Apr 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। एक ग्रामीण द्वारा मिट्टी खनन की शिकायत पर जिला खनन अधिकारी ने सोमवार रात छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी संग कुल सात वाहनों को सीज किया गया।
जिला खनन अधिकारी शालिनी कुमारी ने बताया कि संदना थाना क्षेत्र के कोडरी गांव के पास खेत में जेसीबी से मिट्टी का अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्रालियों से ब्रिक्र फील्ड ले जाया जा रहा था। एक ग्रामीण ने आईजीआरएस के माध्यम से इसकी शिकायत की थी।
जिला खनन अधिकारी ने बताया कि छापे के दौरान अवैध खनन में संलिप्त लोगों से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मौके पर मौजूद लोग कोई अनुमति पत्र भी नहीं दिखा पाए। संदना थाना प्रभारी चंद्रभान यादव ने बताया कि जिला खनन अधिकारी की सूचना पर फोर्स मौके पर पहुंची। पांच ट्रैक्टर-ट्राली, एक जेसीबी, एक मशीन व एक अन्य वाहन को थाने लाया गया है। विभागीय अधिकारी की तहरीर पर सभी सात वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।