फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seven more corona patients found

कोरोना के सात और मरीज मिले

Fri, 08 Jan 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Seven more corona patients found
सीतापुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना के सात नए मरीज सामने आए हैं। इन सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं जिले में कोरोना से अब तक 79 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। शुक्रवार को महज सात नए मरीज सामने आए हैं। एक माह से अधिक समय में रोजाना 10 से कम केस ही आ रहे हैं। यह जिल ेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को शेखपुर पोखराकलां महमूदाबाद, सरैंया कादीपुर राजा साहब, मनवा, गोधना, रामपुर टिकरा, बरसापुर व बसंतापुर में एक-एक पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के एल-टू अस्पताल में चार मरीज भर्ती हैं जबकि 25 मरीज होम क्वारंटीन हैं। जिले में इस समय 52 एक्टिव केस हैं। डॉ. पीके सिंह का कहना है कि संक्रमण धीरे-धीरे कम होता जा रहा है लेकिन इसे हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। बस सावधानी बरतकर इस पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोना संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से शुक्रवार को लहरपुर सीएचसी पर 152 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद मित्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने को लेकर अन्य स्थानों पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना की जांच कर रही है। आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट दो दिन के बाद प्राप्त होने पर उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में मनोज वर्मा, गौरव सक्सेना, धर्मेंद्र मौर्य, लैब टेक्नीशियन रतिभान, अजीत वर्मा व नादिर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed