{"_id":"1691b2fec120b3c1aec3e2d717d32818","slug":"seven-lack-people-will-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख मतदाता डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लाख मतदाता डालेंगे वोट
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को सीतापुर जिले के पांच ब्लॉकों में 21 जिला पंचायत और 497 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। दोनों सीटों पर 3474 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में हैं। सभी ब्लॉकों में 705297 वोटर सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
वहीं मतदान के दिन बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था की चौकसी के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। शुक्रवार को पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान ब्लॉक सिधौली, कसमंडा, गोंदलामऊ, मछरेहटा तथा मिश्रिख में होंगे। इन ब्लॉकों में 428 पोलिंग स्टेशनों पर मय बैलेट पेपरों के साथ मतदान कार्मिक तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
इन ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य की 21 सीटों पर 394 उम्मीदवार मैदान में है। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य की 497 सीटों पर 3080 प्रत्याशी चुनावी अखाडे़ में हैं। मतदान के लिए इन ब्लॉकों में 428 पोलिंग सेंटर व 1067 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। पहले चरण में नौ अक्तूबर को मतदान निपटाने के लिए 1067 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं।
विज्ञापन
इनके अलावा दस फीसदी पार्टियां रिजर्व रखी गईं हैं। प्रत्येक पार्टी में पीठासीन समेत तीन कार्मिक लगाए गए हैं। मतदान दिवस के एक दिन पहले विधान सभा क्षेत्रवार चुनावी ड्यूटी में लगाए गए मतदान कार्मिकों का गुरुवार को सुबह से ही ब्लॉक मुख्यालयों की सड़कों पर रेला उमड़ने लगा था।
सुबह नौ बजे से मतदान कार्मिकों की विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए स्टॉलों पर अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की होड़ मच गई थी। सभी ने अपनी अटेंडेंस दर्ज कराई। साथ ही पोलिंग अफसरों को बैलेट पेपर सौंपे गए।
बाद में पोलिंग पार्टियों को संकलित करने के बाद उन्हें मुख्यालय से पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना किया गया। इन ब्लॉकों के सभी बूूथों पर मतदान कार्मिक तैनात कर दिए गए हैं। शुक्रवार की सुबह 7 बजते ही बूथों पर मतदान प्रारंभ करा दिया जाएगा। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।