{"_id":"5d45cdc98ebc3e6d0179d40e","slug":"seven-injured-in-accident-sitapur-news-lko4745070104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बस पलटी, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बस पलटी, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैमिषारण्य (सीतापुर)। नैमिषारण्य पुलिस चौकी क्षेत्र में गोमती नदी पुल के पास शनिवार को एक प्राइवेट बस व ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सात लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी व जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच जांच की है।
एक बस हरदोई की ओर से जा रही थी। जब बस मिश्रिख इलाके में नैमिषारण्य के पास गोमती नदी के पुल के पास पहुंची, तभी एक ट्रक से टक्कर हो गई। अनियंत्रित ट्रक ने पड़ोस में खड़ी दो बाइकों को भी चपेट में ले लिया। इससे वे भी क्षतिग्रस्त हो गईं। बस में अधिक सवारियां न होने से बड़ा हादसा टल गया।
हरदोई-सीतापुर मार्ग पर संचालित प्राइवेट बस को पुलिस द्वारा चौकी में लगाया गया। घायलों को मिश्रिख सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसमें से दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।