{"_id":"69693070693ac63870052f10","slug":"semi-mill-machinery-and-debris-auctioned-for-rs-25-crore-sitapur-news-c-102-1-slko1037-148311-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सेमरी मिल की मशीनरी व मलबा 2.5 करोड़ में नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सेमरी मिल की मशीनरी व मलबा 2.5 करोड़ में नीलाम
Thu, 15 Jan 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद की ऐतिहासिक सूत मिल की मशीनरी व मलबे को नीलाम कर दिया गया है। इसे 2.5 करोड़ रुपये में मुंबई की एक कंपनी ने खरीदा है। बृहस्पतिवार को मिल परिसर में कंपनी के अधिकारियों की निगरानी में इसका मलबा निकाला गया।
महमूदाबाद के सेमरी चौराहे पर स्थित ऐतिहासिक सूत मिल की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई। इसके बाद बृहस्पतिवार को मिल परिसर में पड़े मलबे, टूटे-फूटे ढांचों और अन्य बचे संसाधनों को निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। मिल के मलबे को मुंबई की मनोहर मानक एलॉयज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने 2.5 करोड़ रुपये में खरीदा है।
नीलामी में परिसर के पेड़ों को शामिल नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मिल कभी क्षेत्र की पहचान और रोजगार का बड़ा केंद्र थी। सूत्रों के अनुसार मिल परिसर से कबाड़ हटने के बाद जिला प्रशासन इस पर कोई उद्यम स्थापित कर सकता है। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।