Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Selected teachers will get the desired school

चयनित शिक्षकों को मिलेगा मनचाहा विद्यालय

Sat, 23 Jan 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Selected teachers will get the desired school
सीतापुर। नए शैक्षिक सत्र से पहले परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी। 28 जनवरी से 1870 नए शिक्षक स्कूलों में पहुंच जाएंगे। कारण, 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत चयनित इन शिक्षकों को अब विद्यालय आवंटित होंगे। 25 व 27 जनवरी को वह एक विकल्प देकर अपना मनचाहा विद्यालय चुन सकेंगे। उसके तीन दिन के अंदर उन्हें अपने विद्यालय में जॉइनिंग करके बीएसए को रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग दो दिन होने वाली काउंसिलिंग को लेकर तैयारियां में जुटा हुआ है। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जिले में द्वितीय चरण में 1870 शिक्षक चयनित हुए है। इन शिक्षकों को 5 दिसंबर को जिले स्तर पर आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे। सात दिसंबर से यह शिक्षक बीएसए कार्यालय पर हाजिरी दे रहे हैं। शिक्षकों को उम्मीद थी कि एक सप्ताह के अंदर नियुक्ति पत्र मिलने के बाद स्कूल मिल जाएंगे।
विज्ञापन

जब काफी देरी हुई तो बीएसए ने इन शिक्षकों को दो शिफ्टों में हाजिरी लगाने के निर्देश दिए थे। इससे बीएसए कार्यालय पर भीड़भाड़ की समस्या दूर हो जाएगी। ऐसे में शिक्षक विद्यालय न मिलने से परेशान हो रहे थे। अब इन शिक्षकों की समस्या दूर होने वाली है। 25 व 27 जनवरी को डायट पर काउंसिलिंग होगी। इस काउंसिलिंग में महिला व पुरुष शिक्षक अपने मनपसंद विद्यालय का ऑनलाइन विकल्प देंगे। इस विकल्प के आधार पर ही उनको विद्यालय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह रहेगी कि जैसे ही शिक्षक अपने विद्यालय का विकल्प देगा। वह विकल्प तुरंत लॉक हो जाएगा। अगर शिक्षक का दिया हुआ स्कूल खाली नहीं है तो वह लॉक नहीं होगा। ऐसे में शिक्षक को दूसरा विकल्प देना होगा। एक बार स्कूल लॉक होने के बाद तुरंत ऑनलाइन विद्यालय आवंटन का पत्र भी मिल जाएगा। उसके बाद शिक्षक स्कूल जाकर जॉइनिंग कर सकेंगे। जॉइनिंग के बाद बीएसए को सूचना देनी होगी। इससे नए शैक्षिक सत्र पर विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी।

पहली बार पुरुष शिक्षकों को भी मौका
शिक्षक भर्ती के तहत पहली बार पुरुष शिक्षकों को भी विकल्प के आधार पर विद्यालय चुनने का मौका मिलेगा। अभी तक महिला व आरक्षित वर्ग के लाभार्थियों को विकल्प के आधार पर विद्यालय मिलते थे। पुरुष शिक्षकों को रोस्टर के अनुसार विद्यालय आवंटित कर दिए जाते थे। इस समस्या को लेकर शिक्षक संगठन काफी दिन से संघर्षरत थे। अब यह समस्या भी दूर हो गई है। पुरुष शिक्षक भी पसंद के स्कूल चुन सकेंगे।
25 व 27 जनवरी को विद्यालय आवंटन को लेकर काउंसिलिंग की जा रही है। शिक्षक अपने विकल्प के आधार पर विद्यालय का चुनाव कर सकेंगे।
- अजीत कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed